शिमला मिर्च पनीर | shimla mirch paneer | पनीर शिमला मिर्च की सब्जी

Browse more:

Ingredients

  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 16 क्यूब्स पनीर
  • ½ शिमला मिर्च, चौकोर कटे हुए
  • ½ प्याज, पंखुड़ी
  • ½ टी स्पून जीरा
  • 3 इलायची
  • 4 लौंग
  • ½ इंच दालचीनी
  • 1 प्याज, कटा हुआ
  • 1 इंच अदरक
  • 2 लहसुन, कुचले हुए
  • 2 टमाटर, कटा हुआ
  • 1 टेबल स्पून मक्खन
  • 1 तेजपत्ता
  • ½ टी स्पून हल्दी
  • ¾ टी स्पून मिर्च पाउडर
  • 1 टी स्पून धनिया पाउडर
  • ¼ टी स्पून जीरा पाउडर
  • 1 टी स्पून नमक
  • 2 टेबल स्पून दही, फेंटा हुआ
  • ¾ कप पानी
  • 2 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ
  • 1 टी स्पून कसूरी मेथी, कुचला हुआ

Steps

  1. एक बड़े कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल गरम करें और 16 क्यूब्स पनीर भूनें।
  2. पनीर को सुनहरा भूरा होने तक भूनें और फिर एक तरफ रख दें।
  3. उसी तेल में ½ शिमला मिर्च और ½ प्याज डालें, और तेज़ आँच पर पकाएँ।
  4. एक बार वे थोड़ा सिकुड़ जाएँ, तो प्याज और शिमला मिर्च को अलग निकाल कर रखें।
  5. बचे हुए तेल में ½ टीस्पून जीरा, 3 इलायची, 4 लौंग और ½ इंच दालचीनी डालें।
  6. धीमी आंच पर मसालों के सुगंधित होने तक भूनें।
  7. 1 प्याज, 1 इंच अदरक और 2 लहसुन डालें।
  8. प्याज के नरम होकर सिकुड़ने तक भूनें।
  9. अब 2 टमाटर डालें और टमाटर के नरम होने तक उसे चलाएँ।
  10. इसके ठंडा होने पर ब्लेंडर में डालें।
  11. इसे पतला पेस्ट बनने तक ब्लेंड करें और ज़रुरत पड़ने पर पानी मिलाएँ।
  12. प्यूरी को मिश्रण में से अलग करें और दूर रख दें।
  13. एक बड़ी कड़ाही में 1 टेबलस्पून बटर गर्म करें और 1 तेजपत्ता, ½ टीस्पून हल्दी, ¾ टीस्पून मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून धनिया पाउडर और ¼ टीस्पून जीरा पाउडर डालकर भूनें।
  14. मसालों से ख़ुशबू आने तक भूनें।
  15. अब इसमें तैयार की हुई ऑनियन-टमाटर प्यूरी, 1 टीस्पून नमक डालकर अच्छे से मिलाएँ।
  16. इसे ढककर 5 से 10 मिनट के लिए या प्यूरी के गाढ़ा होने तक पकने दें।
  17. 2 टेबलस्पून दही डालकर अच्छे से चलाएँ, जबतक सब अच्छे से मिल न जाए।
  18. बीच-बीच में चलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक कि कढ़ाई के किनारे तेल ना छोड़ने लगें।
  19. ¾ कप पानी डालकर, आवश्यकता अनुसार गाढ़ापन मिलने तक मिलाएँ।
  20. अब तले हुए पनीर, शिमला मिर्च और प्याज डालें। अच्छी तरह मिलाएँ।
  21. 3 मिनट तक या फ्लेवर्स के मिलने तक ढककर पकने दें।
  22. अब इसमें 2 टेबलस्पून धनिया और 1 टीस्पून कसूरी मेथी डालकर अच्छे से मिलाएँ।
  23. अब अंत में, शिमला मिर्च पनीर का मज़ा नान या फुल्के के साथ लें।