गुजराती स्टाइल सेव टमाटर की सब्ज़ी रेसिपी – Sev Tamatar Ki Sabzi (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 4 कप टमाटर काट ले
  • 1 छोटा चमच्च अदरक कस ले
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1/4 छोटा चमच्च हींग
  • 1 हरी मिर्च काट ले
  • 1/2 छोटा चमच्च राइ
  • 1/2 छोटा चमच्च जीरा
  • 1 बड़ा चमच्च गुड़
  • 1 कप सेव
  • 2 छोटा चमच्च तेल
  • नमक स्वाद अनुसार

Steps

  1. गुजराती स्टाइल सेव टमाटर की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें राइ, जीरा एंड 10 सेकण्ड्स तक पकने दे.
  2. 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें कढ़ी पत्ता, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक, टमाटर और नमक डाले। सबको अच्छी तरह से मिला ले.
  3. 2 मिनट के बाद 1/4 कप पानी और गुड़ डाले। कढ़ाई को ढके और 3 से 4 मिनट के लिए पकने दे. खाने से पहले सेव डाले और परोसे।
  4. गुजराती स्टाइल सेव टमाटर की सब्ज़ी को गुजराती कढ़ी और भाकरी के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।