सेव भाजी रेसिपी | sev bhaji recipe in hindi | शेव भाजी | सेव भाजी सब्जी रेसिपी

Browse more:

Ingredients

  • 2 कप बेसन
  • ¼ टी स्पून हल्दी
  • 1 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ टी स्पून आजवाइन
  • ½ टी स्पून नमक
  • 2 टेबल स्पून गरम तेल
  • ½ कप पानी
  • तेल, तलने के लिए
  • 2 टी स्पून तेल
  • 1 प्याज, कटा हुआ
  • 3 गँठी लहसुन
  • 1 इंच अदरक
  • ½ कप सूखा नारियल, कसा हुआ
  • ¾ टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च
  • 1 टी स्पून गरम मसाला
  • ¼ टी स्पून हल्दी
  • ¼ कप पानी
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 3 कप पानी
  • ½ टीस्पून गुड़
  • ½ टीस्पून नमक
  • 2 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ

Steps

  1. सबसे पहले, एक कटोरी में 2 कप बेसन, ¼ टीस्पून हल्दी, 1 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, ¼ टीस्पून आजवाइन और ½ टीस्पून नमक लेकर अच्छे से मिलाएं।
  2. अब इस बेसन के मिश्रण में 2 टेबलस्पून गरम तेल डालकर मिलाएं।
  3. इस मिश्रण को नरम होने तक, अच्छे से मसलें।
  4. अब इसमें ½ कप पानी मिलाकर आटे को अच्छे से गूंधें।
  5. आटे की चिपचिपाहट आपके हाथों पर न लगे, इसलिए हाथ में तेल लगाकर आटा गूंधें।
  6. अब बड़े छेद वाला साँचा लें और इसमें चारों तरफ थोड़ा सा तेल लगाकर, बेसन का मिश्रण भर दें।
  7. तीखे सेव को गोल आकर देकर तेल में छोड़ें। ध्यान रहे की ये एक दूसरे के ऊपर न रहें।
  8. एक मिनट के बाद, दूसरी तरफ उलटकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
  9. अंत में, किचन पेपर के ऊपर तिखट सेव को रखकर, छोटे टुकड़ो में तोड़ लें।
  10. सबसे पहले, एक कड़ाही में 2 टीस्पून तेल गरम करके उसमें 1 प्याज, 3 लौंग, 3 लहसून की कलियाँ, 1 इंच अदरक डालकर सुनहरा रंग आने तक भूनें।
  11. अब ½ कप सूखे नारियल डालकर उसे माध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।
  12. मिश्रण को अच्छी तरह ठंडा कर उसे ब्लेंडर में डालें।
  13. अब इसमें ¾ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर और ¼ टीस्पून हल्दी डालें।
  14. ¼ कप पानी डालते हुए इस मिश्रण को गाढ़ा होने तक पीसें।
  15. फिर एक गरम कढ़ाई में 2 टेबलस्पून तेल डालकर पिसे हुए मिश्रण को डालें।
  16. जब तक मसाला किनारे पर तेल न छोड़ने लगे, तब तक उसे भूनें। पारंपरिक तौर पर गरम मसाले की जगह खानदेशी काले मसाले का उपयोग किया जाता है।
  17. इसमें 3 कप पानी, ½ टी स्पून गुड़ और ½ टी स्पून नमक डालें।
  18. आवश्यकता अनुसार गाढ़ापन मिलने तक इसे मिलाएं।
  19. 3 मिनट तक, या फिर फ्लेवर्स मिल जाने तक उबालें।
  20. इसमें 2 टेबल स्पून धनिया डाले। अब आपका काट या रसा तैयार है।
  21. अब एक कटोरी में काट या रसा डालकर तिखट सेव और हरे धनिये से सजाकर परोसें।
  22. रोटी, चपाती या पाव के साथ भाजी का मज़ा लें।