सौंफ वाले आलू बैंगन रेसिपी – Saunf Wale Aloo Baingan (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 1 कप बैंगन काट ले
  • 1/2 कप आलू उबालकर काट ले
  • 1 प्याज पतला काट ले
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 2 छोटे चमच्च तेल
  • हरा धनिया थोड़ा (बारीक काट ले)
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 बड़ा चमच्च धनिये के बीज

Steps

  1. सौंफ वाले आलू बैंगन बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे.
  2. अब इसमें प्याज डाले और प्याज के नरम होने तक पकाए। नरम होने के बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले और 2 मिनट तक पकने दे.
  3. 2 मिनट के बाद इसमें बैंगन डाले और पका ले. आधा पकने के बाद इसमें आलू डाले। 2 से 3 मिनट तक पकने दे.
  4. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और थोड़ा नमक डाले। मिला ले और सब्ज़िओ के पकने तक पकाए।
  5. अब एक छोटी कढ़ाई ले. इसमें धनिया के बीज और सौंफ डाले। 30 सेकण्ड्स तक पकाए और फिर एक मिक्सर ग्राइंडर में पीस ले.
  6. यह मसाला सब्ज़ी में डाले और मिला ले. 1 मिनट बाद, गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। सौंफ वाले आलू बैंगन को लहसुनि दालऔर फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.