Skip to content
साल्टेड कैरेमल पॉपकॉर्न रेसिपी – Salted Caramel Popcorn
Ingredients
- 1 बड़ा चमच्च तेल
- 1/3 कप स्वीट कॉर्न सूखे दाने (पॉपकॉर्न बनाने के लिए)
- 5 बड़े चमच्च मक्खन
- 1/4 कप कॉर्न सिरप
- 1 कप शक्कर
- 1 बड़ा चमच्च वनीला एक्सट्रेक्ट
- 1/2 बड़ा चमच्च नमक
- 1/4 बड़ा चमच्च बेकिंग सोडा
Steps
- साल्टेड कैरेमल पॉपकॉर्न बनाने के लिए सबसे पहले एक कुकर में तेल गरम कर ले. तेल गरम होने के बाद कॉर्न डाले। कुकर कको ढक ले. याद रहे बंद न करें सिर्फ ढक ले.
- बिच बिच में कुकर को हिलाते रहे. पॉपकॉर्न बन जाने के बाद अलग से रख ले.
- अब एक कढ़ाई में मक्खन डाले। मक्खन के पिघलने के बाद इसमें कॉर्न सिरप और शक्कर डाले। उबाला आने दे और रंग बदलने तक पकाए।
- गैस बंद करें और इसमें वनीला एक्सट्रेक्ट, बेकिंग सोडा और नमक डाले। अच्छी तरह से मिला ले.
- अब एक बड़ा बाउल ले. इसमें पॉपकॉर्न, शक्कर का मिश्रण डाले और अच्छी तरह से मिला ले. एक प्लेट में से अच्छी तरह से फेला ले और ठंडा होने दे. ठंडा होने के बाद परोसे।
- साल्टेड कैरेमल पॉपकॉर्न को एस्प्रेसो कॉफ़ी के साथ शाम के नाश्ते के समय परोसे।