रुमाली रोटी रेसिपी | rumali roti in hindi | होममेड होटल-स्टाइल मांडा रोटी

Browse more:

Ingredients

  • 2 कप मैदा / प्लेन आटा
  • ¼ कप गेंहू का आटा
  • 1 टी स्पून नमक
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 1 कप दूध, या जरूरत के अनुसार

Steps

  1. सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 2 कप मैदा, ¼ कप गेंहू का आटा और 1 टीस्पून नमक लें।
  2. इन सबको अच्छे से मिला लें।
  3. अब ¾ कप दूध डालें और मिला लें।
  4. अपनी जरूरत के अनुसार दूध डालें और आटा गूथ लें।
  5. एक चिपचिपा गुथा हुआ आटा बनने तक दूध मिलाएं।
  6. अब इसमें 2 टेबलस्पून तेल डालें और 5 मिनट तक गूंथे।
  7. तब तक गूंथे जब तक ये स्मूथ नॉन-स्टिकि न हो जाए।
  8. अब आटे को तेल से चिकना करें और 4 घंटों के लिए छोड़ दें। ध्यान रहे कि आप आटे को कुछ वक्त के लिए छोड़ दें, नहीं तो आपकी रुमाली रोटी चिपचिपी बनेगी।
  9. 4 घंटे बाद एक बार फिर से आटा गूंथे और छोटी सी लोई लें।
  10. अब इस पर सूखा मैदा लगाएं और बेलें।
  11. जितना हो सके उतना पतला बेलें, जरूरत पड़ने पर आप अधिक सूखे मैदा का इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि रोटी चिपके न।
  12. अब कढ़ाई को तेज आंच पर कम से कम 2 मिनट के लिए गर्म कर लें।
  13. अब इसे पलटें और थोड़ा सा नमक का पानी छिड़कें। नमक के पानी से कढ़ाई पर नॉन-स्टिक कोटिंग बन जाती है।
  14. बेली हुई रोटी लें और उसे आराम से फैलाएं।
  15. ध्यान रहे कि रोटी पारदर्शी हो जाए (यानी कि रोटी में से आपका हाथ साफ नजर आए)।
  16. अब रोटी गर्म कढ़ाई पर रखें। ध्यान रहे कि गैस जलती रहे।
  17. तब तक पकाएं जब तक बबल न दिखने लगें।
  18. अब इसे पलट दें और दूसरी साइड से पकाएं।
  19. आखिर में अपनी रुमाली रोटी को फोल्ड करें और ग्रेवी वाली सब्जी के साथ परोसें।