Skip to content
रोस्टेड गोभी रेसिपी – Roasted Cauliflower (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 2 कप्स गोभी
- 4 लहसुन कटा हुआ
- 2 छोटा चमच्च जीरा रोस्ट कर के क्रश करे
- 2 छोटा चमच्च काली मिर्च पाउडर या लाल मिर्च पाउडर
- 3 बड़ा चमच्च ओलिव का तेल
- 1/4 कप अनारदाना
- 2 बड़ा चमच्च अनार का सिरप या शहद
- ताजे हर्ब बेसिल, धनिया या थाइम
- नमक स्वाद अनुसार
Steps
- रोस्टेड गोभी को बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर पहले से गरम कर ले.
- अब एक मिक्सिंग बाउल में गोभी, ओलिव का तेल और लहसुन डाले। थोड़ा नमक डाले और सबको मिला ले.
- इस गोभी को एक बेकिंग ट्रे पर डाल कर फैला दे और 10 से 12 मिनट तक रोस्ट करें। उसके बाद ट्रे को ओवन से निकाले।
- उसमे धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर डाले। अच्छी तरह से मिलाए और फिर से 10 से 12 मिनट के लिए रोस्ट करें जब तक की गोभी थोड़ी सी भूरी न हो जाए.
- बाहर निकाले और एक बाउल में डाल दे. अनार, हर्ब और अनार के सिरप से गार्निश करके परोसे।
- रोस्टेड गोभी को गुजराती कढ़ी, रोटी और पापड़ के साथ दिन या रत के खाने के लिए परोसे।