तुरई पचड़ी रेसिपी – Ridge Gourd Pachadi (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 1 तुरई छीलकर काट ले
  • 2 हरी मिर्च पतला काट ले
  • 2 छोटे चमच्च इमली का पेस्ट
  • 2 कली लहसुन काट ले
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 छोटा चमच्च तेल

Steps

  1. तुरई पचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. अब इसमें तुरई, हरी मिर्च, इमली डाले और 3 से 4 मिनट के लिए पका ले.
  2. गैस बंद करें और इस मिश्रण को ठंडा होने दे. अब इस मिश्रण को मिक्सर ग्राइंडर में नमक, जीरा और लहसुन के साथ डाले और पीस ले. अब इसमें थोड़ा पानी डाले और चटनी बना ले.
  3. बाउल में निकाले और परोसे। तुरई पचड़ी को कीरई सांबर, चावल और पापड़ के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।