Skip to content
कच्चे टमाटर की चटनी रेसिपी – Raw Tomato Chutney (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 500 ग्राम टमाटर
- 4 हरी मिर्च
- 4 कली लहसुन
- 1 छोटा चमच्च मेथी के दाने
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 छोटा चमच्च गुड़
- 1 प्याज बारीक काट ले
- 1 छोटा चमच्च राइ
- तेल प्रयोग अनुसार
Steps
- कच्चे टमाटर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें मेथी के बीज डाले और सुनहरा होने तक पकाए। इसे ठंडा होने दे.
- एक मिक्सर ग्राइंडर में टमाटर, मेथी के बीज, नमक, गुड़ डाले और पेस्ट बना ले.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें राइ डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे. इसमें कढ़ी पत्ता डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे.
- इसमें कटे हुए प्याज डाले और उनके नरम होने तक पकाए। इसमें पीसी हुई चटनी और 1/4 कप पानी डाले और मिला ले और परोसे। कच्चे टमाटर की चटनी को कीरई सांबर और रवा डोसा के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।