Skip to content
कच्चे आमवाली मसूर दाल रेसिपी – Raw Mango Masoor Dal Recipe
Ingredients
- 1/2 कप कच्चा आम काट ले
- 2 हरी मिर्च पतला और सीधा काट ले
- 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- 2 बड़े चमच्च सरसों का तेल
- 1/2 छोटा चमच्च जीरा
- 1/2 छोटा चमच्च राइ
- 1/4 छोटा चमच्च मेथी के दाने
Steps
- आमवाली मसूर दाल को बनाने के लिए सबसे पहले, मसूर दाल को अच्छी तरह से धो ले.
- अब प्रेशर कुकर में दाल, 2 कप पानी, स्वाद अनुसार नमक, हल्दी पाउडर और हरी मिर्च डाले। 2 मिनट तक पकाए और उबाला आने दे.
- उबाला आने के बाद इसमें कच्चे आम डाले। कुकर को ढके और 2 सिटी आने तक पका ले. प्रेशर को अपने आप निकलने दे.
- कुकर खोले और अगर आपको दाल गाढ़ी लगे तो उसमे थोड़ा और पानी डालकर मिला ले. गैस को चालू करें और 2 से 3 मिनट तक पकने दे.
- अब हम दाल के लिए तड़का बनाएंगे। एक तड़का पैन में सरसों का तेल गरम करें। इसमें, जीरा, राइ, कलोंजी, मेथी डाले और मिला ले.
- 10 सेकण्ड्स बाद इसमें सुखी लाल मिर्च डाले और अगले 15 सेकण्ड्स तक पका ले. इस तड़के को दाल में डाले और मिला ले.
- गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे। आमवाली मसूर दाल को सेव टमाटर की सब्ज़ी, पालक रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।