Skip to content
रवा चकली रेसिपी | rava chakli in hindi | रवा मुरुक्कू | सूजी चकली | सूजी मुरुक्कू
Ingredients
- 2 कप पानी
- 1 कप रवा / सूजी, बारीक
- 2 टेबल स्पून मक्खन
- 2 कप चावल का आटा
- 1 टेबल स्पून तिल
- 1 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- चुटकी हींग
- 1 टी स्पून नमक
- ¼ कप पानी, गूंधने के लिए
- तेल, तलने के लिए
Steps
- सबसे पहले, एक बड़ी कड़ाही में 2 कप पानी उबाल लें।
- जैसे ही पानी उबलता है, 1 कप रवा धीरे से डालें।
- रवा डालते वक्त पानी को चलाते रहे, ताकि कोई गाँठ ना पड़े।
- जब रवा पानी सोखने लगे तो 2 टेबलस्पून मक्खन डालें।
- तबतक चलाते रहे, जबतक रवा पूरी तरह से पानी सोख ना ले और कढ़ाई से अलग ना होने लगे।
- रवा को एक बड़े कटोरे में डालें और हल्का ठंडा होने दें।
- 2 कप चावल का आटा, 1 टेबलस्पून तिल, 1 टीस्पून मिर्च पाउडर, एक चुटकी हींग और 1 टीस्पून नमक डालें।
- इसे अच्छे से मिलाएं ताकि नरम आटा तैयार हो जाए।
- ¼ कप पानी डालें और आटा गूंध लें।
- आटा नरम होने तक ज़रूरत अनुसार पानी डालकर गूंधें।
- तारे की बनावट का साँचा ले और उसे चकली मेकर में लगाएं।
- चकली मेकर को तेल से चिकना बना लें। इससे आटा मोल्ड में चिपकता नहीं।
- आटे को बेलनाकार में बना लें और चकली मेकर के अंदर डालें।
- ढक्कन बंद करके चकली बनाना शुरू करें।
- गीले कपडे या बटर पेपर पर छोटे चकली दबाकर चकली मेकर से निकालें।
- दोनों के अंत के भाग को चिपका दें ताकि वे तलते वक्त अलग ना हो जाए।
- एक बार में एक मुरुक्कू लें और इसे गर्म तेल में डालें। या पहले से गरम ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट के लिए सेकें।
- मुरुक्कू को पलटें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक तलें।
- इन्हे पेपर टॉवल के ऊपर रखकर इनका अतिरिक्त तेल निकालें।
- अंत में, क्रिस्पी रवा मुरुक्कू / सूजी चकली को मसाला चाय या मसाला दूध के साथ परोसें।