रसगुल्ला रेसिपी | rasgulla in hindi | बंगाली रोसोगुल्ला | हाउ टू मेक स्पंजी रसगुल्ला

Browse more:

Ingredients

  • 2 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 2 टेबल स्पून नींबू का रस
  • 1 कप चीनी
  • 5 कप पानी
  • 3 इलायची

Steps

  1. सबसे पहले, एक बड़ी कढ़ाई में 2 लीटर दूध उबाल लें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें।
  2. एक बार दूध उबल जाए, तो इसमें 2 टेबलस्पून नींबू का रस डालें और अच्छे से मिला लें। आप चाहें को नींबू की जगह दही या सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. दूध को तब तक धीमी आंच पर हिलाते रहें, जब तक उसमें गांठें बनने लगें। एक बार पानी पूरी तरह से अलग हो जाने के बाद दूध को दोबारा न उबालें।
  4. एक छेददार बर्तन पर कपड़ा बांध लें और इस पर दूध डालकर इसमें से पानी अलग कर लें। आप इस पानी का इस्तेमाल आटा गूंथने या फिर सूप बनाने के लिए कर सकते हैं, क्योंकि इसमें काफी पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
  5. नींबू के रस का खट्टापन खत्म करने के लिए गांठों वाले दूध को एक बार साफ पानी से भी धो लें।
  6. पानी को अच्छी तरह से निकाल लें। हालांकि, इतना अधिक भी पानी न निकालें कि पनीर की नमी पूरी तरह से खत्म हो जाए। अब इसे 1 घंटे के लिए लटका लें, ताकि पानी पूरी तरह से सूख जाए और इसकी नमी भी बनी रहे।
  7. एक घंटे बाद, पनीर को 5 मिनट के लिए मसलें।
  8. पनीर को तब तक मसलें, जब तक आपको एक स्मूथ टेक्स्चर प्राप्त नहीं हो जाता। अब इससे छोटी-छोटी पनीर की बॉल बना लें और साइड में रख लें। इन बॉल्स को ढक कर रखें ताकि ये ना सूखें।
  9. अब एक बड़ी कढ़ाई में 1 कप चीनी, 5 कप पानी और 3 इलायची डालें।
  10. पानी को तब तक हिलाते रहें, जब तक चीनी अच्छे से न मिल जाए।
  11. अब पानी को 5 मिनट के लिए उबालें।
  12. अब इस पानी में एक-एक करके पनीर की बॉल्स को डालें।
  13. इसे ढक दें और 10 मिनट तक पकने दें या फिर तब तक पकाएं, जब तक रसगुल्लें दोगुने साइज के न हो जाएं।
  14. अब इन्हें तुरंत बर्फ जैसे ठंडे पानी में डाल लें, ताकि इनका साइज दोबारा से छोटा न हो।
  15. एक बार पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद आप रसगुल्लों को सर्विंग बाउल में डालें और बचे हुए चीनी के पानी को डाल दें।
  16. आखिर में ठंडे-ठंडे रसगुल्लों का आनंद लें।