राजस्थानी मिर्ची बड़ा रेसिपी – Rajasthani Mirchi Bada Recipe

Browse more:

Ingredients

  • 8 हरी मिर्च बड़ी वाली
  • 2 आलू उबालकर मैश कर ले
  • 1 छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच अमचूर
  • 1/2 छोटा चम्मच काला नमक या सेंधा नमक
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया बारीक काट ले
  • 1 हरी मिर्च बारीक काट ले
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला पाउडर गार्निश के लिए
  • नमक स्वाद अनुसार
  • तेल प्रयोग अनुसार

Steps

  1. राजस्थानी मिर्ची बड़ा रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले मिर्ची को अच्छी तरह से धो ले. इन पर चीरा लगाए और अंदर से बीज निकाल ले. अलग से रख दे.
  2. आलू को एक प्रेशर कुकर में प्रयोग अनुसार पानी के साथ डाले और 3 सिटी आने तक पका ले. प्रेशर अपने आप निकलने दे.
  3. ठंडा होने के बाद, आलू को छील कर मैश कर ले. अलग से रख दे.
  4. एक बाउल ले और इसमें बेसन, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, नमक और प्रयोग अनुसार पानी के साथ डालकर मिला ले. अलग से रख दे.
  5. एक दूसरे बाउल में मैश किये हुए आलू, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अमचूर, काला नमक, धनिया, हरी मिर्च डाले और मिला ले.
  6. इस मसाले को मिर्च के अंदर भर दे. ऐसे ही सारी मिर्चियो में आलू के मसाला भर दे.
  7. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। अब भरी हुई मिर्ची को बेसन के घोल में डाले और फिर गरम तेल में डाल दे. ऐसे ही साड़ी मिर्चियो को एक एक कर के तल ले.
  8. सब तरफ से अच्छी तरह पक जाने तक पकाए। पकने के बाद निकाले और चाट मसाला डाले और परोसे.
  9. राजस्थानी मिर्ची बड़ा को धनिया पुदीना चटनी औरमसाला चायके साथ परोसे।