राजस्थानी हरे चने का हलवा रेसिपी – Rajasthani Hare Chane Ka Halwa (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 1 कप हरे चने प्यूरी बना ले
  • 1 कप शक्कर
  • 1/4 कप घी
  • 2 इलाइची पाउडर कर ले
  • 1 छोटा चमच्च घी
  • 6 पिस्ता काट ले
  • 10 किसमिस

Steps

  1. राजस्थानी हरे चने का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गरम कर ले.
  2. घी गरम होने के बाद इसमें हरे चने की प्यूरी डाले और 8 से 10 मिनट के लिए पकने दे.
  3. पक जाने के बाद, इसमें शक्कर और इलाइची पाउडर डाले। शक्कर की घुलने तक मिलाते रहे ताकि हलवे में गाठ न पड़े.
  4. गैस बंद कर ले. अब एक छोटी कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें ड्राई फ्रूट्स डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे. इन्हे हलवे में डाले और मिला ले.
  5. राजस्थानी हरे चने के हलवे को दाल बाटी के बाद मीठे में परोसे।