Skip to content
मूली के पत्तो की पचड़ी रेसिपी – Radish Leaves Pachadi (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 2 कप मूली के पत्ते काट ले
- 1 टमाटर काट ले
- 2 हरी मिर्च काट ले
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- 2 बड़े चमच्च तेल
- 1 बड़ा चमच्च राइ
- 1 बड़ा चमच्च काली उरद दाल
- 1 छोटा चमच्च मेथी के दाने
- 1 छोटा चमच्च हींग
- 3 कली लहसुन
- 2 इंच इमली
Steps
- मूली के पत्तो की पचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले, सारी सामग्री तैयार कर ले.
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ, उरद दाल और मेथी के दाने डाले। 10 सेकण्ड्स बाद हींग डाले।
- अब इसमें हरी मिर्च, सुखी लाल मिर्च डाले और 15 सेकण्ड्स के लिए पकने दे. अब इसमें टमाटर, मूली के पत्ते, लहसुन डाले और 3 से 5 मिनट के लिए पका ले. ठंडा होने के लिए अलग से रख दे.
- ठंडा होने के बाद मिक्सर ग्राइंडर नमक, हल्दी पाउडर और इमली के साथ डाले और पीस ले. एक बाउल में निकाल ले.
- अब एक तड़का पैन में तेल गरम करें। इसमें राइ, काली उरद दाल, मेथी के दाने, सुखी लाल मिर्च और कढ़ी पत्ता डाले. 15 सेकण्ड्स तक पकने दे.
- इस तड़के को चटनी में डाले, मिलाए और परोसे। मूली के पत्तो की पचड़ी को मिक्स्ड वेजिटेबल सांबर और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.