प्याज वाली भिंडी रेसिपी – Pyaz Wali Bhindi (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 500 ग्राम भिंडी
  • 1 इंच अदरक छील कर कस ले
  • 2 प्याज पतला काट ले
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 3 बड़े चमच्च तेल

Steps

  1. प्याज वाली भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से धो ले. भिंडी की स्टेम काट ले और उसे 1 इंच में काट ले. अलग से रख दे.
  2. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स तक पका ले. अब इसमें प्याज, अदरक डाले और प्याज के भूरा होने तक पका ले.
  3. अब इसमें भिंडी, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाले और मिला ले. कढ़ाई को ढके और भिंडी के नरम होने तक पका ले. गरमा गरम परोसे।
  4. प्याज वाली भिंडी को कढ़ी पकोरा, कचुम्बर सलाद और फुल्के के साथ परोसे।