Skip to content
प्याज की सब्ज़ी रेसिपी – Pyaaz Ki Sabzi (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 15 छोटे प्याज छीलकर आधा काट ले
- 1/2 छोटा चमच्च जीरा
- 1/4 छोटा चमच्च हींग
- 1 छोटा चमच्च अमचूर
- नमक स्वाद अनुसार
- तेल प्रयोग अनुसार
Steps
- प्याज की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले सारी सामग्री तैयार कर ले. प्याज को छीलकर आधा काट ले.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें हींग, जीरा और सौंफ डाले। 15 सेकण्ड्स तक पकने दे.
- 15 सेकण्ड्स बाद इसमें प्याज, नमक डाले और प्याज के भूरा और नरम होने तक पकाए.
- प्याज के नरम होने के बाद इसमें सारे मसाले डाले और 2 मिनट तक पकने दे. पकने के बाद गैस बंद करें और परोसे।
- प्याज की सब्ज़ी को राजस्थानी कढ़ी और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.