Skip to content
अमृतसरी गोभी मटर की सब्ज़ी रेसिपी – Punjabi Style Creamy Cauliflower And Peas Curry (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 1 गोभी काट ले
- 1/2 कप हरे मटर
- 1/8 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- 2 प्याज
- 4 टमाटर
- 2 हरी मिर्च
- 4 कली लहसुन
- 1/2 इंच अदरक
- 20 बादाम 15 मिनट भिगो कर छिलका निकाल ले
- 15 काजू
- 1 बड़ा चमच्च तेल
- 1/2 छोटा चमच्च जीरा
- हरा धनिया थोड़ा
Steps
- अमृतसरी गोभी मटर की सब्ज़ी बनाने के लिए, सबसे पहले ग्रेवी के लिए दी गई सामग्री को अच्छी तरह से पीस ले. अलग से रख दे.
- बादाम और काजू को मिक्सर ग्राइंडर में 1/4 कप पानी के साथ डाले और पीस ले. अलग से रख दे.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे. इसमें ग्रेवी की प्यूरी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक डाले और मिला ले. 5 से 7 मिनट तक पकने दे.
- 7 मिनट बाद इसमें गोभी, हरे मटर डाले और मिला ले. 1/2 कप पानी डाले और गोभी के पकने तक पकाए।
- गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। अमृतसरी गोभी मटर की सब्ज़ी को दाल पालक और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।