Skip to content
पंजाबी साबुत मूंग की दाल रेसिपी – Punjabi Sabut Moong Ki Dal (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 1 कप हरी मूंग दाल
- 2 प्याज काट ले
- 2 टमाटर काट ले
- 1 इंच अदरक कस ले
- 4 लॉन्ग लहसुन कस ले
- 2 हरी मिर्च
- 1 छोटा चमच्च तेल
- 1 छोटा चमच्च जीरा
- नमक स्वाद अनुसार
- 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चमच्च घी
- 1/2 छोटा चमच्च कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- हरा धनिया काट ले, गार्निश के लिए
Steps
- पंजाबी साबुत मूंग की दाल, पहले दाल को अच्छी तरह से धो ले और 4-5 घंटे के लिए भिगो ले.
- अब एक प्रेशर कुकर में दाल, 3 कप पानी, नमक और हल्दी पाउडर डाले। कुकर बंद करें और तेज आंच पर 1 सिटी आने तक पकाए। आंच धीमी करें और 5 मिनट के लिए पकने दे. कुकर बंद करें और उसका प्रेशर निकलने दे.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे. 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डाले और प्याज के सुनहरा होने तक पकाए।
- प्याज के नरम होने के बाद इसमें टमाटर डाले और टमाटर के नरम होने तक पकाए। टमाटर के नरम होने के बाद इसमें दाल, गरम मसाला डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पकने दे.
- अब एक तड़का पैन में घी गरम करें। जब घी गरम हो जाए, इसमें कश्मीरी मिर्च पाउडर डाले और 30 सेकण्ड्स बाद दाल में डाल दे.
- अब इसमें निम्बू का रस डाले और हरे धनिये से गार्निश करें। पंजाबी साबुत मूंग दाल को लौकी बड़ी की सब्ज़ीऔर फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।