पुलि किरई रेसिपी – Puli Keerai (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • इमली थोड़ी
  • 200 ग्राम पालक
  • शक्कर चुटकी भर
  • 4 हरी मिर्च
  • नमक प्रयोग अनुसार
  • 1 छोटा चमच्च तेल
  • 1/2 छोटा चमच्च राइ
  • 1/2 छोटा चमच्च चना दाल

Steps

  1. पुलि किरई बनाने के लिए सबसे पहले पालक को साफे कर ले और अच्छी तरह से धो ले.
  2. अब एक प्रेशर कुकर में पालक, हरी मिर्च, नमक, शक्कर डाले और मिला ले. इसमें इमली और थोड़ा पानी डाले। 1 सिटी आने तक पका ले. प्रेशर निकलने दे और पालक को अलग से रख दे.
  3. एक ब्लेंडर में पालक का मिश्रण डाले और पीस ले. एक बाउल में निकाल ले.
  4. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे. उसके बाद इसमें चना दाल डाले और हल्का भूरा होने तक पकाए।
  5. इस तड़के को पालक के मिश्रण में डाले और मिला ले. परोसे।
  6. पुलि किरई कोबीटरूट थोरन और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।