Skip to content
पुदीना खरा पोंगल रेसिपी – Pudina Khara Pongal Recipe
Ingredients
- 1 कप चावल 20 मिनट के लिए भिगो ले
- 1 कप पुदीना
- 1/4 कप हरा धनिया
- 1 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक
- 1 छोटा चमच्च जीरा
- 1 छोटा चमच्च तेल
- नमक स्वाद अनुसार
- 2 बड़े चमच्च घी
- 8 काजू तोड़ ले
- 1 छोटा चमच्च जीरा
- 1 छोटा चमच्च पूरी काली मिर्च
- हींग चुटकी भर
Steps
- पुदीना खरा पोंगल बनाने के लिए सबसे पहले चावल और दाल को अच्छी तरह से धो कर 20 मिनट के लिए भिगो ले.
- एक मिक्सर ग्राइंडर में पुदीना, धनिया, हरी मिर्च, अदरक डाले और अच्छी तरह से पीस ले. अलग से रख दे.
- एक प्रेशर कुकर में तेल गरम करें। इसमें जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे. अब इसमें भीगे हुए चावल और दाल डाले और 2 मिनट के लिए पका ले.
- अब इसमें पुदीना धनिया पेस्ट डाले, मिलाए और 1 मिनट के लिए पका ले. 5 कप पानी, नमक डाले और कुकर बंद कर ले.
- 4 से 5 सिटी आने तक पका ले. प्रेशर निकलने दे.
- तब तक एक तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें जीरा, पूरी काली मिर्च डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले. काजू डाले और सुनहरा होने तक पका ले.
- कुकर खोले, अच्छी तरह से मिलाए और मैश कर ले. तड़का इसमें डाले और फिर से मिला ले.
- पुदीना खरा पोंगल कोदक्षिण भारतीय नारियल की चटनीऔर फ़िल्टर कॉफ़ी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे.