महाराष्ट्रियन आलू भूजने रेसिपी – Potato Stir Fry (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 2 आलू छिलके के साथ गोल काटे
  • 2 प्याज बारीक कटे हुए
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च सांबर पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • तेल प्रयोग अनुसार

Steps

  1. महाराष्ट्रियन आलू भूजने को बनाने के लिए, एक बड़े कटोरे में आलू के अलावा सारी सामग्री मिला ले.
  2. इन सारे मसलो को अपने हाथो से अच्छी तरह मिला ले. आपकी सब्ज़ी के लिए पेस्ट तैयार है.
  3. एक सॉसपैन को गरम कर ले और उसमे ये मसाला डाले। इस मसाले को तेज आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए पकाये।
  4. 2 से 3 मिनट के बाद इसमें कटे हुए आलू मिलाये और तब तक पकाये जब तक आलू अच्छी तरह से पक ना जाए. पकने के बाद गैस से हटाये और गरमा गरम परोसे।
  5. महाराष्ट्रियन आलू भूजने को दाल तड़का, चावल और रोटी के साथ दिन या रात के खाने के लिए परोसे.