आलू सागु रेसिपी – Potato Saagu Recipe For Rava Idli

Browse more:

Ingredients

  • 3 आलू उबालकर मैश कर ले
  • 1 प्याज बारीक काट ले
  • 2 हरी मिर्च काट ले
  • 1/2 इंच अदरक कस ले
  • 1/2 छोटा चमच्च राइ
  • 2 छोटा चमच्च सफ़ेद उरद दाल
  • 1 बड़ा चमच्च चना दाल
  • 1/4 छोटा चमच्च हींग चुटकी भर
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर चुटकी भर
  • 2 बड़े चमच्च हरा धनिया काट ले
  • 1 छोटा चमच्च शक्कर
  • 1/2-1 बड़े चमच्च निम्बू का रस
  • नमक स्वाद अनुसार
  • तेल प्रयोग अनुसार

Steps

  1. आलू सागु बनाने के लिए सबसे पहले साड़ी सामग्री तैयार कर ले. इस कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें राइ डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले.
  2. 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें चना दाल, उरद दाल डाले और 15 सेकण्ड्स के लिए पका ले.
  3. अब इसमें कढ़ी पत्ता, हींग, हरी मिर्च, अदरक डाले और 1 मिनट के लिए पका ले.
  4. 1 मिनट के बाद प्याज, हल्दी पाउडर, नमक डाले और प्याज के नरम होने के लिए पका ले.
  5. अब इसमें मैश किए हुए आलू, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, शक्कर डाले और अच्छी तरह से मिला ले.
  6. 1 कप पानी डाले और 5 से 6 मिनट तक पका ले. पकने के बाद, हरे धनिये से गार्निश करें और परोसे। आलू सागु को रवा इडली और फ़िल्टर कॉफ़ी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।