Skip to content
आलू बोंदा रेसिपी – Potato Bonda Recipe Flavoured With Sambar Powder in Hindi
Ingredients
- तेल तलने के लिए, प्रयोग अनुसार
- 3 बड़े चमच्च कॉर्न फ्लौर
- हींग चुटकी भर
- नमक स्वाद अनुसार
- 2 आलू उबालकर, छीलकर मैश कर ले
- 1/2 कप हरे मटर
- 1 छोटा चमच्च जीरा
- 1/2 छोटा चमच्च राइ
- नमक स्वाद अनुसार
- हींग चुटकी भर
- 2 छोटे चमच्च सांबर पाउडर
- 1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- 2 छोटे चमच्च तेल गरम
Steps
- आलू बोंदा बनाने के लिए सबसे पहले सारी सामग्री तैयार कर ले.
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ, जीरा डाले और तड़कने दे. तड़कने के बाद इसमें हरे मटर डाले और मिला ले.
- 1 मिनट के बाद इसमें मैश किया हुआ आलू, थोड़ा पानी और नमक डाले। मध्यम आंच पर 2 मिनट के लिए पका ले.
- 2 मिनट के बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग, सांबर पाउडर और धनिया पाउडर डाले। मिला ले और पकने दे.
- मैश करते रहे और पानी के खतम हो जाने तक पकाते रहे. इसमें 4 से 5 मिनट लगेंगे। गैस बंद करें और ठंडा होने के लिए अलग से रख दे.
- ठंडा होने के बाद इसके गोल गोल बॉल्स बना ले और अलग से रख दे.
- एक कढ़ाई में तेल गरम होने के लिए रख दे.
- बैटर (घोल) बनाने के लिए एक बाउल में कॉर्न फ्लौर, बेसन, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, हींग, कुकिंग सोडा, नमक और थोड़ा पानी डालकर घोल बना ले. ध्यान रखें घोल ज्यादा पतला न हो.
- अब आलू की बॉल्स को इस घोल में डाले और अच्छी तरह से कोट कर ले. इसके बाद इसे एक एक करके गरम तेल में डाले और हर तरफ से सुनहरा होने तक पका ले.
- इस बोंदा को किचन टॉवल पर रखें ताकि यह अधिक तेल सोख ले. गरमा गरम परोसे। आलू बोंदा को शाम के नाश्ते के लिए धनिया पुदीना चटनी और मसाला चाय के साथ परोसे।