Skip to content
पिज़्ज़ा ब्रेड रेसिपी | pizza bread in hindi | ब्रेड पिज़्ज़ा रेसिपी विद इंस्टेंट पिज़्ज़ा सॉस
Ingredients
- ¼ कप टमाटर सॉस
- 1 टी स्पून चिली सॉस
- ½ टी स्पून चिली फ्लेक्स
- ½ टी स्पून हर्ब्स का मिश्रण
- 3 स्लाइस ब्रेड, व्हाइट या ब्राउन
- शिमला मिर्च, कटा हुआ
- टमाटर, कटा हुआ
- प्याज, कटा हुआ
- स्वीट कॉर्न
- ओलिव, कटा हुआ
- हालापीनो, कटा हुआ
- मोज़रेला चीज़, कद्दूकस किया हुआ
- चिली फ्लेक्स
- हर्ब्स का मिश्रण
- बटर, भूनने के लिए
Steps
- सबसे पहले एक छोटे कटोरे में ¼ कप टमाटर सॉस, 1 टीस्पून चिली सॉस, ½ टीस्पून चिली फ्लेक्स और ½ टीस्पून हर्ब्स का मिश्रण लें।
- इसे अच्छे से मिलाएं ताकि सबकुछ सही से मिल जाए। पिज़्ज़ा सॉस तैयार है और अब इसे अलग रख दें।
- अब एक ब्रेड स्लाइस लें और इसके ऊपर 2 टेबलस्पून तैयार पिज़्ज़ा सॉस लगाएं। आप इसकी जगह दुकान से ख़रीदा हुआ पिज़्ज़ा सॉस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- इसके ऊपर कुछ शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, स्वीट कॉर्न, ओलिव और हालापीनो से टॉपिंग करें।
- इसके ऊपर अच्छी मात्रा में मोज़रेला चीज़ लगाएं। आप अपनी पसंद का चीज़ इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अब इसके उपर कुछ चिली फ्लेक्स और हर्ब्स का मिश्रण डालें।
- ब्रेड स्लाइस को तवे पर रखें और तवे पर ब्रश की मदद से अच्छी तरह से बटर लगाया हुआ हो।
- इसे ढक दें और 2 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएं, जब तक कि चीज़ अच्छे से पिघल ना जाए।
- अंत में ब्रेड पिज़्ज़ा को आधा काट कर इसका आनंद लें।