पर्शियन एग्गप्लांट स्टू रेसिपी – Persian Eggplant Stew Recipe

Browse more:

Ingredients

  • 1 बैंगन
  • 2 प्याज बारीक काट ले
  • 2 टमाटर काट ले
  • 6 कली लहसुन कस ले
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च दालचीनी पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च काली मिर्च पाउडर
  • 2 बड़े चमच्च तेल
  • नमक स्वाद अनुसार

Steps

  1. पर्शियन एग्गप्लांट स्टू रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को छील कर काट ले. अब इसमें 1/2 बड़ा चमच्च नमक डाले, मिलाए और 30 मिनट के लिए अलग से रख ले.
  2. 30 मिनट बाद, किचन टॉवल से पोच ले और सुखा दे.
  3. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल गरम करने के बाद इसमें प्याज डाले और उनके नरम होने तक पका ले.
  4. प्याज के नरम होने के बाद इसमें लहसुन डाले और 1 मिनट तक पका ले. अब इसमें बैंगन डाले और बैंगन के नरम होने तक पका ले.
  5. बैंगन के नरम होने के बाद, इसमें टमाटर डाले और मिला ले. कढ़ाई को ढके और 10 मिनट तक पका ले.
  6. 10 मिनट के बाद इसमें हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, दालचीनी पाउडर, काली मिर्च पाउडर डाले और अच्छी तरह से मिला ले.
  7. 1 मिनट बाद 1/2 कप पानी डाले और फिर से मिला ले. कढ़ाई को ढके और 20 मिनट तक पका ले. गरमा गरम परोसे।
  8. पर्शियन एग्गप्लांट स्टू को चावल और सात्विक गाजर स्प्राउट सलाद के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।