Skip to content
शिमला मिर्च और मशरुम की सब्ज़ी रेसिपी – Pepper Mushroom Stir Fry (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 400 ग्राम बटन मशरुम काट ले
- 2 हरी मिर्च बारीक काट ले
- 1 शिमला मिर्च (हरी) या लाल
- 1 इंच अदरक कस ले
- 1/2 छोटा चमच्च काली मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 बड़ा चमच्च पूरी काली मिर्च पीस ले
- हरा धनिया थोड़ा (बारीक काट ले)
- तेल प्रयोग अनुसार
Steps
- शिमला मिर्च और मशरुम की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले मशरुम को धो कर काट ले.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें अदरक, हरी मिर्च, शिमला मिर्च डाले और 1 मिनट तक पकने दे. 1 मिनट बाद इसमें मशरुम डाले और थोड़ा नरम होने तक पकाए।
- मशरुम के पाक जाने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, काली मिर्च, नमक, गरम मसाला और काली मिर्च पाउडर डाले। 1 मिनट के लिए पकाए और गैस बंद कर दे.
- हरे धनिये से गार्निश करें और गरमा गरम परोसे।
- शिमला मिर्च और मशरुम की सब्ज़ी को पंजाबी राजमा मसाला और तवा पराठा के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।