मूंगफली की करी रेसिपी – Peanut Curry (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 4 बड़े चमच्च नारियल कस ले
  • 3 हरी मिर्च
  • 3 बड़े चमच्च गुड़ कस ले
  • 2 लॉन्ग
  • 4 कोकम
  • 2 बड़े चमच्च घी
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • नमक स्वाद अनुसार

Steps

  1. मूंगफली की करी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में मूंगफली को बिना तेल के सेक ले. भूरे होने तक पकाए और अलग से रख दे.
  2. ठन्डे होने के बाद अपने हाथो की मदद से उसका छिलका निकाल ले.
  3. अब एक मिक्सर ग्राइंडर में मूंगफली, नारियल, लॉन्ग, हरी मिर्च और 1/2 कप पानी डाले और पीस ले. अलग से रख दे.
  4. अब एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें जीरा डाले और 15 सेकण्ड्स बाद इसमें कढ़ी पत्ता डाले। 30 सेकण्ड्स बाद इसमें मूंगफली की करी और 1/2 कप पानी डाले। मिलाए और गुड़ डाले। 5 मिनट तक पकाए।
  5. 5 मिनट के बाद इसमें कोकम, डाले और 5 मिनट तक पाने दे. नमक डाले और मिला ले. 1 मिनट पकाए और गरमा गरम परोसे।
  6. मूंगफली की करी को वारीचा भात या साबूदाने की खिचड़ी के साथ व्रत के दिनों में परोसे।