पुदीना चटनी पास्ता रेसिपी – Pasta In Pudina Chutney Sauce Recipe

Browse more:

Ingredients

  • 250 ग्राम पास्ता कोई भी
  • 1 कप पुदीना
  • 1 कप हरा धनिया
  • 2 हरी मिर्च
  • 5 कली लहसुन कस ले
  • 2 बड़े चम्मच ओलिव का तेल
  • 2 बड़े चम्मच निम्बू का रस
  • नमक स्वाद अनुसार
  • काली मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार
  • पार्सले गार्निश के लिए (वैकल्पिक)
  • हरे प्याज गार्निश के लिए (वैकल्पिक)

Steps

  1. पुदीना चटनी पास्ता रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हम पास्ता बनाएंगे। एक सॉसपैन में पानी डाले और उबाल ले. अब इसमें थोड़ा नमक डाले और उबलने दे.
  2. उबाला आने के बाद इसमें पास्ता डाले और 12 से 15 मिनट तक पकने दे. इसके बाद पास्ता को निकाले और पानी को फेक दे. इसमें तेल डाले और मिला ले. अलग से रख ले.
  3. अब एक मिक्सर ग्राइंडर में पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च, निम्बू का रस, नमक डाले और अच्छी तरह से पीस ले.
  4. अब एक पैन में ओलिव का तेल गरम करें। इसमें लहसुन डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले. अब इसमें पुदीना चटनी डाले और 5 से 6 मिनट के लिए पका ले. पास्ता डाले और मिला ले.
  5. नमक, काली मिर्च पाउडर, 2 छोटे चम्मच पानी डाले और 2 मिनट के लिए और पका ले. गैस बंद करें और परोसे। हरे प्याज और पार्सले से गार्निश करें।
  6. पुदीना चटनी पास्ता रेसिपी को गार्लिक ब्रेड के साथ रात के खाने के लिए परोसे।