Skip to content
पापड़ की सब्ज़ी रेसिपी – Papad Ki Sabzi (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 1 बड़ा चमच्च तेल
- 2 पापड़ काट ले
- 1/2 छोटा चमच्च राइ
- हींग चुटकी भर
- 1 हरी मिर्च बारीक काटें
- 2 प्याज पतला काट ले
- 1/2 कप दही फेट ले
- 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- नमक प्रयोग अनुसार
- 1 कप तेल पापड़ को तलने के लिए
- 3 टहनी हरा धनिया बारीक काट ले
Steps
- पापड़ की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले तेल को एक कढ़ाई में गरम कर ले. जब तेल गरम हो जाए, उसमे पापड़ डाले और तल ले. तलने के बाद पापड़ को टिश्यू पेपर पर निकाले ताकि वो अधिक तेल सोक ले. पापड़ को अलग से रख दे.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। उसमे राइ डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकाए। 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें हींग, हरी मिर्च और लहसुन अदरक का पेस्ट डाले। इसको 1 मिनट तक पकाए।
- 1 मिनट के बाद इसमें प्याज डाले और उसके नरम होने तक पकाए।
- तब तक एक कटोरी में दही में थोड़ा पानी डालकर उसे फेट ले. अब दही में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाले। अच्छी तरह से मिला ले और अलग से रख दे.
- जब प्याज नरम हो जाए, आंच को धीमा करें और ये दही का मिक्सचर उसमे दाल दे. 2 मिनट तक हिलाते रहे. उसके बाद इसमें तले हुए पापड़ डाले और मिला ले.
- कढ़ाई को ढ़के और अगले 5 मिनट तक पकने दे. पकने के बाद, उसपर हरा धनिया डाले और गरमा गरम परोसे।
- पापड़ की सब्ज़ी को आलू गोभी की सब्ज़ी, तड़का रायता और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।