Skip to content
पनीर नवाबी करी रेसिपी | paneer nawabi curry in hindi | नवाबी पनीर
Ingredients
- 1 प्याज, क्यूब
- 3 तुरी लहसून, क्रश्ड
- 1 इंच अदरक
- 2 फली इलायची
- 13 काजू
- 6 बादाम
- 2 टी स्पून खसखस
- 1 कप पानी
- 1 टेबल स्पून मक्खन
- 2 टेबल स्पून तेल
- 1 टी स्पून जीरा
- 1 तेज पत्ता
- ½ इंच दालचीनी
- 3 इलायची
- ½ कप दही, अच्छे से मिक्स किया गया
- 2 टेबल स्पून क्रीम / मलाई
- 1 कप दूध
- ¾ टी स्पून नमक
- 2 मिर्च, बीच से कटी हुई
- 20 पनीर के टुकड़े / कॉटेज चीज़
- 1 टी स्पून केवड़ा पानी
- 1 टी स्पून कसूरी मेथी, क्रश्ड
Steps
- सबसे पहले एक बड़ी कढ़ाई में 1 प्याज, 3 तुरी लहसून, 1 इंच अदरक, 2 फली इलायची, 13 साबुत काजू, 6 बादाम और 2 टीस्पून खसखस लें।
- एक कप पानी डालें और कढ़ाई को 15 मिनट के लिए ढक दें।
- इसे ठंडा होने दें और पेस्ट बनाने के लिए ब्लेंड कर लें। जरूरत महसूस होने पर आप इसमें पानी भी डाल सकते हैं।
- बड़ी गर्म कढ़ाई में 1 टेबलस्पून मक्खन और 2 टेबलस्पून तेल डालें।
- अब 1 टीस्पून जीरा, 1 तेज पत्ता, ½ इंच दालचीनी, 3 फली इलायची डालें और खुशबू आने तक मसालों को पकाएं।
- अब इसमें पहले से बनाकर रखी हुई प्याज की पेस्ट डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं, जब तक तेल अलग होकर कढ़ाई की साइड में नजर न आने लगे।
- आंच धीमी कर के ½ कप दही डालें और करी को हिलाते रहें।
- तब तक पकाएं जब तक साइड से तेल अलग ना नजर आने लगे।
- अब 2 टेबलस्पून क्रीम, 1 कप दूध डालें और करी की कंसिस्टेंसी के मुताबिक घुमाते रहें।
- साथ ही इसमें ¾ टीस्पून नमक, 2 मिर्च भी डाले और अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसमें पनीर के 20 टुकड़े मिलाएं, 1 टीस्पून केवड़ा पानी डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
- कढ़ाई को ढक दें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें या फिर तब तक जब तक फ्लेवर पूरी तरह से एब्जॉर्ब नहीं हो जाता।
- अब 1 टीस्पून कसूरी मेथी डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
- आखिर में परोसने से बिलकुल पहले नवाबी पनीर को 1 टीस्पून केसर के दूध से टॉप करें।