Skip to content
पनीर भुर्जी ग्रेवी रेसिपी – Paneer Bhurji Gravy (Recipe In Hindi)
Ingredients
- तेल प्रयोग अनुसार
- 1/2 छोटा चमच्च जीरा
- 1/2 छोटा चमच्च राइ
- 1/4 छोटा चमच्च हींग
- 1 तेज पत्ता
- 2 लॉन्ग
- 1 बड़ी इलाइची
- 2 इलाइची
- 1 प्याज बारीक काट ले
- 1/2 बड़ा चमच्च अदरक पेस्ट बना ले
- 1/2 बड़ा चमच्च लहसुन पेस्ट बना ले
- 1/4 कप टमाटर प्यूरी
- 1 टमाटर काट ले
- 1/4 कप हरे मटर उबालकर मैश कर ले
- 1 कप पनीर चुरा कर ले
- हरा धनिया थोड़ा, काट ले
- 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- 1 स्टार अनीस
- नमक प्रयोग अनुसार
Steps
- पनीर भुर्जी ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा, राइ, तेज पत्ता, सुखी लाल मिर्च, बड़ी इलाइची, इलाइची और हींग डाले।
- 15 सेकण्ड्स बाद इसमें प्याज डाले और प्याज के नरम होने तक पकाए। प्याज के नरम होने के बाद इसमें अदरक लहुसन का पेस्ट डाले और 2 मिनट तक पकने दे.
- 2 मिनट बाद इसमें टमाटर और टमाटर की प्यूरी डाले। कढ़ाई को ढके और 3 से 4 मिनट तक पकने दे. इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डाले।
- 5 मिनट तक पकने दे. 5 मिनट के बाद इसमें पनीर और पानी डाले। सबको मिला ले और 6 से 8 मिनट तक पकने दे.
- अब इसमें उबले हुए हरे मटर डाले, मिलाए, कढ़ाई को ढके और अगले 3 से 5 मिनट तक पकने दे.
- पकने के बाद, गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें। पनीर भुर्जी ग्रेवी को पालक रायताऔर तवा पराठे के साथ रात के खाने के लिए परोसे।