पालक तम्बूली रेसिपी – Palak Tambuli (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 15 पालक
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 3 पूरी काली मिर्च
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/4 कप नारियल कस ले
  • 1 कप दही खट्टा या छास
  • 1 छोटा चमच्च घी
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 छोटा चमच्च घी
  • 1/2 छोटा चमच्च राइ
  • 1/2 छोटा चमच्च जीरा

Steps

  1. पालक तम्बूली बनाने के लिए सबसे पहले पालक को धो कर काट ले. अब एक कढ़ाई में थोड़ा घी गरम करें और इसमें जीरा, काली मिर्च और हरी मिर्च डाले। 1 मिनट के लिए पका ले. गैस बंद करें और ठंडा होने के लिए अलग से रख ले.
  2. अब एक मिक्सर ग्राइंडर में पिसा हुआ मसाला, नारियल, नमक और थोड़ा पानी डालकर पीस ले. इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल ले.
  3. अब इसमें छाछ/दही डाले और अच्छी तरह से मिला ले. ज्यादा गाढ़ा न रखे, इसको थोड़ा पतला कर दे.
  4. अब एक तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें राइ, जीरा और कढ़ी पत्ता डाले। 20 सेकण्ड्स तक पकाए और फिर इसे तम्बूली में डाल दे. गरमा गरम परोसे।
  5. पालक तम्बूली को चावल और चाउ चाउ थोरन के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.