पालक पूरी रेसिपी – Palak Puri Recipe

Browse more:

Ingredients

  • 3 कप गेहूं का आटा
  • 2 कप पालक बारीक काट ले
  • 1 बड़ा चमच्च अदरक पेस्ट बना ले
  • 1 बड़ा चमच्च हरी मिर्च पेस्ट बना ले
  • 3 बड़े चमच्च घी या मक्खन
  • नमक स्वाद अनुसार

Steps

  1. पालक पूरी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले पालक को काट ले और धो ले. अच्छी तरह से सूखा ले.
  2. एक बाउल में गेहूं का आटा, घी, अदरक का पेस्ट, चिली का पेस्ट डाले और अच्छी तरह से मिला ले. इसमें पालक, थोड़ा पानी डाले और गूंद ले.
  3. छोटे छोटे टुकड़े ले, बेल कर छोटी छोटी पूरी बना ले.
  4. एक कढ़ाई में तेल गरम करें। धीमी आंच पर रखें।
  5. तेल के गरम होने के बाद इसमें पूरी डाले और सुनहरा भूरा होने तक पका ले. ज्यादा तेल सोख लेने के लिए किचन टॉवल पर निकाले। ठंडा हो जाने के बाद परोसे.
  6. पालक पूरी को मसाला चाय के साथ शाम के नाश्ते के लिए परोसे।