पालक पनीर रेसिपी – Palak Paneer (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 250 ग्राम पनीर काट ले
  • 500 ग्राम पालक धो कर काट ले
  • 1 टमाटर प्यूरी कर ले
  • 2 कली लहसुन कस ले
  • 2 इंच अदरक कस ले
  • 2 हरी मिर्च काट ले
  • 1/2 छोटा चमच्च जीरा
  • 1/4 छोटा चमच्च दालचीनी पाउडर
  • 1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 2 बड़े चमच्च क्रीम
  • 1 बड़ा चमच्च मक्खन
  • नमक स्वाद अनुसार

Steps

  1. पालक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पालक को धो कर काट ले. पालक को 4 से 5 मिनट के लिए स्टीम कर ले और अलग से रख दे.
  2. पालक के ठंडा होने के बाद उसे एक ब्लेंडर में डाले और उसकी प्यूरी बना ले.
  3. अब एक कढ़ाई में मक्खन गरम करें। इसमें जीरा, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डाले. 15 सेकण्ड्स के बाद इसमें टमाटर, हल्दी पाउडर डाले और टमाटर के नरम होने तक पकाए.
  4. अब इसमें पालक की प्यूरी, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर, दालचीनी पाउडर और नमक डाले. 5 मिनट तक पकने दे. अंत में क्रीम और पनीर डाले और मिला ले. गरमा गरम परोसे.
  5. पालक पनीर को अमृतसरी दाल और पुदीना तवा पराठा के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।