Skip to content
पालक बैंगन की सब्ज़ी रेसिपी – Palak Baingan Ki Sabzi (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 10 बैंगन छोटा, वेड्जेस में काट ले
- 300 ग्राम पालक काट ले
- 1 इंच अदरक कस ले
- 3 कली लहसुन बारीक काट ले
- 1 छोटा चमच्च जीरा
- 1/4 छोटा चमच्च हींग
- नमक स्वाद अनुसार
Steps
- पालक बैंगन की सब्ज़ी को बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें पालक, थोड़ा नमक डाले और पालक के नरम होने तक पकाए. पकने के बाद, गैस बंद करें और अलग से रख दे.
- अब उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल डाले। इसमें जीरा और कढ़ी पत्ता डाले। 15 सेकण्ड्स तक पकने दे.
- उसके बाद इसमें अदरक, लहसुन, बैंगन, नमक डाले। मिलाए, कढ़ाई को ढके और बैंगन के नरम होने तक पकाए। बिच बिच में हिलाते रहे.
- बैंगन के नरम होने के बाद इसमें हींग, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाले और 2 मिनट तक पकने दे. अब इसमें पका हुआ पालक डाले और मिला ले. 30 सेकण्ड्स तक पकने दे और परोसे।
- पालक बैंगन की सब्ज़ी कोगुजराती कढ़ी और मेथी थेपला के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।