ओट्स पालक पोंगल रेसिपी – Oats And Spinach Pongal (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 3/4 कप ओट्स
  • 1 कप पालक काट ले
  • 2 छोटे चमच्च जीरा
  • 15 पूरी काली मिर्च
  • 1 छोटा चमच्च हींग
  • 1 हरी मिर्च काट ले
  • 15 काजू
  • 2 बड़े चमच्च घी
  • नमक स्वाद अनुसार

Steps

  1. ओट्स पालक पोंगल बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को एक कढ़ाई में 5 मिनट के लिए सेक ले. अलग से रख दे.
  2. एक प्रेशर कुकर में दाल, पालक और प्रयोग अनुसार पानी डाले। 2 सिटी आने तक पका ले. गैस बंद करें और प्रेशर को अपने आप निकलने दे.
  3. एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें काजू डाले और उनके भूरा होने तक पका ले. निकाले और अलग से रख दे.
  4. अब एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स बाद काली मिर्च, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च और हींग डाले।
  5. अब इसमें ओट्स डाले और मिला ले. पानी डाले और ओट्स के पकने तक पकाए। अब इसमें पालक और दाल डाले और सबको मिला ले. नमक और रोस्ट किये हुए काजू से गार्निश करें।
  6. ओट्स पालक पोंगल को नारियल की चटनीऔर फ़िल्टर कॉफ़ी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।