Skip to content
निरामिष आलू दम रेसिपी – Niramish Aloo Dum Sabzi (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 6 आलू
- 1 छोटा चमच्च जीरा
- 1 छोटा चमच्च अदरक पाउडर
- 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चमच्च हींग
- हरा धनिया गार्निश के लिए (थोड़ा)
Steps
- निरामिष आलू दम बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धो कर पानी के साथ प्रेशर कुकर में 3 सिटी आने तक पका ले. प्रेशर निकलने के बाद आलू का छिलका निकाले और उसे मैश कर ले.
- अब एक बाउल में अदरक पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और थोड़ा पानी डाले। अच्छी तरह से मिला ले. अलग से रख दे.
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा और सुखी लाल मिर्च डाले. 15 सेकण्ड्स बाद इसमें हींग डाले और गैस बंद कर दे.
- बंद करने के बाद बाउल में रखा हुआ मसाला डाले और गैस फिर से चालू कर दे. 30 सेकण्ड्स बाद इसमें मैश किये हुए आलू और स्वाद अनुसार नमक डाले।
- 1 मिनट तक पकाए और फिर प्रयोग अनुसार पानी डाले। मिलाए, कढ़ाई को ढके और 5 से 7 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकने दे. गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे.
- निरामिष आलू दम को बंगाली लुच्छी और टमाटर प्याज ककड़ी रायते के साथ नाश्ते में परोसे।