नवरंग दाल रेसिपी – Navrang Dal (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 2 बड़े चमच्च हरी मूंग दाल
  • 2 बड़े चमच्च सफ़ेद उरद दाल
  • 2 बड़े चमच्च काली उरद दाल
  • 2 बड़े चमच्च मसूर दाल (स्प्लिट)
  • 2 बड़े चमच्च राजमा
  • 2 बड़े चमच्च काबुली चन्ना
  • 1 बड़ा चमच्च अरहर दाल 20 मिनट के लिए भिगो ले
  • 1 प्याज बारीक काट ले
  • 1 टमाटर बारीक काट ले
  • 1 हरी मिर्च काट ले
  • 1 बड़ा चमच्च कसूरी मेथी
  • 1 इंच अदरक बारीक काट ले (गार्निश के लिए)
  • 2 बड़े चमच्च घी
  • 1 दाल चीनी
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • नमक स्वाद अनुसार

Steps

  1. नवरंग दाल बनाने के लिए सबसे पहले सारी दालो को रात भर भिगो ले. पिली मूंग दाल और अरहर दाल को 20 मिनट के लिए भिगोए। सुबह दालो को प्रेशर कुकर में डालकर 3 सिटी आने तक पका ले. कुकर ठंडा होने के बाद, डालो को मैश करें और अलग से रख दे.
  2. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और इसमें घी डाले. उसके बाद इसमें दाल चीनी, जीरा डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे.
  3. 15 सेकण्ड्स के बाद इसमें प्याज डाले और हल्के भूरे होने तक पकने दे. अब इसमें लहसुन अदरक का पेस्ट डाले और 2 मिनट के लिए पकने दे.
  4. 2 मिनट के बाद इसमें कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च डाले और टमाटर के थोड़े नरम होने तक पकाए। अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले और 3 मिनट तक पकाए।
  5. 3 मिनट बाद इसमें पाकी हुई दाल, नमक, प्रयोग अनुसार पानी डाले और 10 मिनट तक पकने दे.
  6. 10 मिनट के बाद इसमें कसूरी मेथी डाले और मिला ले. 2 मिनट के बाद, इसमें अदरक डाले और गैस बंद कर दे.
  7. नवरंग दाल कोबेसन और मिर्च की सब्ज़ी और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे.