सरसो वाली एग करीरेसिपी – Mustard Egg Curry Recipe (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 4 अंडे उबालकर बिच में से काट ले
  • 1-1/2 बड़ा चमच्च राइ 1 छोटा चमच्च राइ अलग से
  • 4 हरी मिर्च
  • 1/4 कप नारियल कसा हुआ
  • 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 200 ग्राम्स नारियल का दूध
  • 1 प्याज काटा हुआ
  • 1 बड़ा चमच्च तेल
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1/4 छोटा चमच्च शक्कर

Steps

  1. सरसो वाली एग करी बनाने के लिए, सबसे पहले राइ को हरी मिर्च, नारियल, हल्दी पाउडर और नारियल के दूध के साथ मिक्सर में पीस ले.
  2. अब एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. उसमे राइ डाले और राइ डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे. उसके बाद कढ़ी पत्ता और प्याज डाले।
  3. प्याज को नरम होने तक पकाये और फिर उसमे पिसा हुआ मसाला, पांच फोरन मसाला, 1/4 कप पानी डाले और अच्छी तरह से मिला ले.
  4. उसमे उबाल आना दे और उसके बाद उसमे बचा हुआ नारियल का दूध, नमक, शक्कर डाले और अच्छी तरह से मिला ले.
  5. उबाल आने के बाद उबले हुए अंडे डाले और 5 से 7 मिनट तक पकाये और फिर परोसे।
  6. सरसो वाली एग करी को चावल या लच्छा पराठा के साथ गरमा गरम परोसे।