Skip to content
मशरुम मेथी ब्राउन राइस रेसिपी – Mushroom Methi Brown Rice (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 1 कप ब्राउन राइस
- 1 कप बटन मशरुम पतला काट ले
- 1 कप मेथी काट ले
- 2 प्याज बारीक काट ले
- 2 टमाटर बारीक काट ले
- 3 हरी मिर्च काट ले
- 5 कली लहसुन काट ले
- 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- 2 बड़े चमच्च तेल
Steps
- मशरुम मेथी ब्राउन राइस बनाने के लिए सबसे पहले ब्राउन राइस को धो कर 30 मिनट के लिए भिगो दे.
- इसमें से पानी निकाल ले और ब्राउन राइस को कुकर में डाल दे. इसमें 2-1/2 कप पानी डाले और 2 सिटी आने तक पका ले.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें लहसुन डाले और 1 मिनट तक पका ले. अब इसमें प्याज, हरी मिर्च डाले और प्याज के नरम होने तक पकाए।
- प्याज के नरम होने के बाद इसमें टमाटर डाले और टमाटर के नरम होने तक पकाए। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाले। 2 मिनट के लिए पकने दे.
- अब मशरुम डाले, मिलाए और अगले 2 से 3 मिनट तक पकने दे. अब इसमें मेथी डाले और अगले 3 मिनट तक पकाए।
- मशरुम और मेथी के पक जाने के बाद, इसमें पके हुए ब्राउन राइस डाले और मिला ले. स्वाद अनुसार नमक डाले और परोसे।
- मशरुम मेथी ब्राउन राइस को टमाटर ककड़ी प्याज का रायता और पापड़ के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।