Skip to content
मशरुम करी – Mushroom Curry (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 200 ग्राम बटन मशरुम काट ले
- 2 प्याज बारीक काट ले
- 2 टमाटर बारीक काट ले
- 2 लॉन्ग लहसुन कस ले
- 15 काजू
- 1/2 इंच अदरक कस ले
- 1 बड़ा चमच्च तेल
- हरा धनिया बारीक काट ले
- नमक स्वाद अनुसार
Steps
- मशरुम करी को बनाने के लिए सबसे पहले काजू को गरम पानी में 5 से 10 मिनट के लिए भिगो दे. काजू का पेस्ट बना ले और इसे अलग से रख दे.
- अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें मशरुम डाले और 3 मिनट के लिए पका ले. मशरुम को अलग से रख दे.
- अब उस कढ़ाई में थोड़ा और तेल डाले। इसमें प्याज डाले और उनके भूरा होने तक पकने दे. भूरा होने के बाद इसमें अदरक, लहसुन डाले और 2 मिनट के लिए पकाए। 2 मिनट बाद इसमें टमाटर और लाल मिर्च पाउडर डाले। टमाटर के नरम होने तक पकाए। नमक डाले और मिला ले.
- इसके बाद इसमें काजू का पेस्ट डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पकाए। थोड़ा पानी डाले और 3 मिनट के लिए पकने दे.
- इसमें पके हुए मशरुम और गर्म मसाला डाले। 1 से 2 मिनट तक पकने दे. हरे धनिये से गार्निश करें और गरमा गरम परोसे।
- मशरूम करी को बूंदी रायता, तवा पराठा और कचुम्बर सलाद के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।