Skip to content
मुल्लू मुरुक्कू रेसिपी – Mullu Murukku Recipe
Ingredients
- 2 कप चावल का आटा
- 1/2 कप उरद दाल का आटा
- 1/2 छोटा चम्मच हींग
- 1 छोटा चम्मच तिल (सफ़ेद)
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/4 कप मक्खन
- नमक स्वाद अनुसार
- तेल प्रयोग अनुसार, तलने के लिए
Steps
- मुल्लू मुरुक्कू रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में चावल का आटा, उरद दाल का आटा, हींग, तिल, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, मक्खन डाले और अच्छी तरह से मिला ले.
- अब इसमें धीरे धीरे पाने डाले और गुंद ले.
- सेव प्रेस को तेल से ग्रीस कर ले. इस बिच एक कढ़ाई के तेल गरम करने के लिए रख दे.
- सेव प्रेस में मुरुक्कू का मिश्रण डाले। अब 20 चौकोर एल्युमीनियम फॉयल के 2 इंच के पीेस बना ले. इनको तेल से ग्रीज़ कर ले और 2 लाइन में जमा ले.
- अब सेव प्रेस को प्रेस करें और इस एल्युमीनियम फॉयल पर स्पाइरल मुरुक्कू बना ले. अब फॉयल उठाये और धीरे से मुरुक्कू को तेल में डाल दे. ऐसे ही बाकी मुरुक्कू बनाए।
- मुरुक्कू के सुनहर भूरा होने तक पकाए और फिर उसे अलग से निकाल दे. ठंडा होने दे और परोसे।
- मुल्लू मुरुक्कू रेसिपी को एक कप गरम अदरक चाय के साथ शाम के नाश्ते के लिए परोसे।