मोटा दाना जयपुर स्वीट रेसिपी – Mota Dana Jaipur Sweet (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 1/2 कप सफ़ेद उरद दाल
  • बेकिंग पाउडर चुटकी भर
  • घी तलने के लिए
  • 1/2 कप शक्कर
  • छोटा चमच्च गुलाब का पानी
  • 1 कप शक्कर
  • 1 छोटा चमच्च गुलाब का पानी
  • केसर चुटकी भर

Steps

  1. मोटा दाना जयपुर स्वीट बनाने के लिए सबसे पहले उरद दाल को पुरी रात या कम से कम 4 से 5 घंटेभर भिगोकर रखे।
  2. दाल को मिक्सर जार मे पीस ले । स्मूद पेस्ट बनाने के लिए आवश्यकतानुसार थोडा सा पानी डालकर पीस ले।
  3. मिश्रण को बाउल मे निकाल ले। छोटी सी पानी भरी कटोरी मे उरददाल के मिश्रण का एक बूंद डाले जो बूंद तैर ने लगे तो मिश्रण तैयार है।
  4. मिश्रण मे 1 छोटी चम्मच इलाइची पाउडर और चुटकीभर बेकिंग पाउडर डालकर फेंट ले।
  5. गेस पर पतली चाशनी के लिए चीनी और पानी उबालकर 1 तार की चाशनी बनाए और कटोरे मे निकाल कर इलाइची पाउडर और गुलाब जल डालकर मिलाए । इस चाशनी मे जब मोटा दाना डाला जाएगा तो चाशनी अंदर तक घुल जाएगी ।
  6. गेस पर गाढी चाशनी के लिए चीनी और पानी उबालकर 3 तार की चाशनी बनाए और कटोरे मे निकाल कर इलाइची पाउडर,केसर और गुलाब जल डालकर मिलाए । इस चाशनी मे जब मोटा दाना डाला जाएगा तो चाशनी की दानों के उपर परत फैल जाएगी।
  7. गेस पर घी गर्म करने रखे। उरददाल के मिश्रण के वडे डालकर घी मे गोल्डन ब्राउन होने तक तल ले। और पहले पतली चाशनी मे डाले और 20 मिनट के लिए रहने दे। फिर गाढी चाशनी मे डाले और चाशनी मे हिलाकर तुरंत ही प्लेट मे निकाल ले।
  8. थोडे घंटे बाद मोटा दाना पर चीनी की परत लग जाएगी । मोटा दाना बहार से सख्त और अंदर से नर्म हो जाएगा ।