मूंग दाल मेथी की सब्ज़ी रेसिपी – Moong Dal Methi Ki Sabzi (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 1/2 कप हरी मूंग दाल 3 घंटे के लिए भिगो ले
  • 2 कप मेथी बारीक काट ले
  • 2 टमाटर पतला काट ले
  • 1 प्याज पतला काट ले
  • 4 हरी मिर्च काट ले
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1 छोटा चमच्च अदरक कस ले
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • हींग चुटकी भर
  • 2 बड़े चमच्च तेल

Steps

  1. मूंग दाल मेथी की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम करले। इसमें जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे.
  2. 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें हरी मिर्च, हींग डाले और कुछ सेकण्ड्स तक पकने दे, अब इसमें प्याज डाले और प्याज के नरम होने तक पकाए।
  3. प्याज के नरम होने के बाद इसमें अदरक, टमाटर डाले और 2 मिनट तक पकने दे. अब इसमें मूंग दाल, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डाले और 1 मिनट के लिए पका ले.
  4. अब इसमें 1/2 कप पानी, नमक डाले और सब मिला ले. कढ़ाई को ढके और 7 से 8 मिनट तक पकने दे. मेथी डाले और 2 से 3 मिनट के लिए और पकाए। गरमा गरम परोसे।
  5. मेथी मूंग दाल को राजस्थानी कढ़ीऔर फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।