Skip to content
मिंट वेजिटेबल मोइली रेसिपी – Mixed Vegetables Cooked In Minty Coconut Milk (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 1-1/2 कप्स सब्ज़िया आलू, गाजर, फली, मटर (काट ले)
- 1 प्याज पतला काट ले
- 1 टमाटर काट ले
- 1 हरी मिर्च बिच में से काट ले
- 1 इंच अदरक पतला काट ले
- 2 लहसुन काट ले
- 1 कप नारियल का दूध पतला
- 1 कप नारियल का दूध गाढ़ा
- 1/2 छोटा चमच्च राइ
- 1/2 छोटा चमच्च काली मिर्च पाउडर
- 2 छोटा चमच्च तेल
- 1 छोटा चमच्च निम्बू का रस
- 2 टहनी पुदीना पेस्ट बना ले
- नमक स्वाद अनुसार
Steps
- मिंट वेजिटेबल मोइली को बनाने के लिए सबसे पहले नारियल में से पतला और गाढ़ा दूध निकल ले.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। गरम होने के बाद उसमे राइ डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे.
- 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें कढ़ी पत्ता, पतले कटे हुए प्याज डाले और प्याज के नरम होने तक पकाए।
- प्याज नरम होने के बाद, इसमें अदरक लहसुन डाले और 30 सेकण्ड्स तक पकाए। उसके बाद उसमे कटी हुई सब्ज़िया, काली मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डाले और 1 मिनट तक पकाए।
- 1 मिनट के बाद इसमें पतला नारियल का दूध डाले, मिलाए और कढ़ाई को धक् ले. 5 से 6 मिनट के लिए पकाए।
- अब इसमें टमाटर डाले और 1 मिनट तक पकाए। सब्ज़ियो के पक जाने के बाद, इसमें गाढ़ा दूध, पुदीने का पेस्ट डाले और 1 मिनट तक पकाए. उबाला न आने दे.
- 1 मिनट के बाद नमक, निम्बू का रस डाले और गैस बंद कर ले. मिंट वेजिटेबल मोइली को अप्पम या चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।