Skip to content
मिनी इडली उपमा रेसिपी – Mini Idli Upma Recipe
Ingredients
- 20 इडली मिनी इडली
- 10 प्याज बारीक काट ले
- 1/2 छोटा चम्मच राइ
- 1/2 छोटा चम्मच सफ़ेद उरद दाल
- 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च काट ले
- 1 छोटा चम्मच अदरक बारीक काट ले
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच तिल का तेल या कोई भी तेल
- हरा धनिया थोड़ा, बारीक काट ले
- नमक स्वाद अनुसार
Steps
- मिनी इडली उपमा रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें राइ, जीरा, उरद दाल डाले और दाल के सुनहरा होने तक पका ले.
- अब इसमें प्याज डाले और नरम होने तक पका ले. अब इसमें कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च, अदरक डाले और 30 सेकण्ड्स के लिए पका ले.
- अब इसमें हल्दी पाउडर, मिनी इडली डाले और अच्छी तरह से मिला ले. गैस की आंच कम करें, कढ़ाई को ढके और 3 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दे.
- गैस बंद करें, हरे धनिये से गार्निश करें और परोसे। मिनी इडली उपमा रेसिपी को सुबह के नाश्ते के लिए मसाला चायया अदरक चाय के साथ परोसे।