Skip to content
मटर मशरुम करी रेसिपी – Matar Mushroom Curry (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 1/2 कप बटन मशरुम काट ले
- 2 कप हरे मटर उबाल ले
- 1 प्याज बारीक काट ले
- 2 टमाटर प्यूरी बना ले
- 1/4 छोटा चमच्च जीरा
- 1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चमच्च कसूरी मेथी
- 1/2 छोटा चमच्च टमाटर केचप या शक्कर
- 2 बड़े चमच्च क्रीम
- तेल प्रयोग अनुसार
- 1 बड़ा चमच्च हरा धनिया काट ले (गार्निश के लिए)
- नमक स्वाद अनुसार
Steps
- मटर मशरुम करी को बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे.
- 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें कटे हुए प्याज डाले और भूरा होने तक पकने दे. भूरा होने के बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले। 3 मिनट तक पकने दे.
- 3 मिनट बाद इसमें टमाटर प्यूरी डाले और 2 मिनट के लिए पकाए।
- 2 मिनट बाद सारे मसाले डाले और 3 से 5 मिनट के लिए पकने दे.
- 5 मिनट बाद इसमें मटर, मशरुम डाले और मिला ले. 5 से 6 मिनट के लिए पकने दे. इसके बाद इसमें कसूरी मेथी डाले और मिला ले.
- 1 मिनट बाद इसमें क्रीम डाले, 1 और मिनट केलिए पकाए और गैस बंद कर ले. हरे धनिये से गार्निश करें और गरमा गरम परोसे।
- मटर मशरुम करी को बूंदी रायता और भाकरी के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।