Skip to content
मटर का चीला रेसिपी – Matar Ka Cheela (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 1 कप हरे मटर उबाल ले
- 2 बड़े चमच्च चावल का आटा
- 2 बड़े चमच्च पनीर कस ले
- 1 बड़ा चमच्च क्रीम
- 1 छोटा चमच्च अदरक कस ले
- 1/2 छोटा चमच्च नमक
- 2 छोटे चमच्च तेल प्रयोग अनुसार
Steps
- मटर का चीला बनाने के लिए सबसे पहले मटर को उबाल ले. इसे एक मिक्सर ग्राइंडर में थोड़े पानी के साथ डाले और पेस्ट बना ले. इस पेस्ट को एक बाउल में बाकी सारी सामग्री के साथ डाले। तेल न डाले।
- अच्छी तरह से इस घोल को मिला ले.
- अब एक नॉन स्टिक पैन को गरम करें। इसमें थोड़ा तेल डाले। तेल के गरम होने के बाद, पेपर नैपकिन से हटा ले.
- अब पैन के बिच में थोड़ा मटर का घोल डाले। अब इसे बिच में से एक चमच्च की मदद से गोल आकार में पैनकेक जैसे फैला दे.
- साइड में थोड़ा थोड़ा तेल डाले और दोनों तरफ से पकने तक पकाए। मटर का चीला को धनिया पुदीना चटनी और अदरक चाय के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।