Skip to content
मसाला पालक भुर्जी रेसिपी – Masala Palak Bhurji (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 4 अंडे
- 1 कप पालक
- 2 प्याज बारीक काट ले
- 1 टमाटर काट ले
- 1 शिमला मिर्च (हरी) काट ले
- 4 कली लहसुन काट ले
- 1 इंच अदरक काट ले
- 2 हरी मिर्च काट ले
- 1 छोटा चमच्च अजवाइन
- 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- काली मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार
Steps
- मसाला पालक भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें अजवाइन, प्याज और शिमला मिर्च डाले। प्याज के नरम होने तक पकाए।
- इसमें टमाटर, सारे मसाले, नमक और काली मिर्च डाले और मिला ले.
- अब इसमें कटा हुआ पालक डाले और पालक के नरम होने तक पकाए।नरम होने के बाद इसमें एक अंडा तोड़कर दाल दे.
- अंडे को अच्छी तरह से मसाले में मिला ले. हिलाते रहे. तब तक हिलाए जब तक अंडा अच्छी तरह से पक ना जाए. पकने के बाद गैस बंद करें और परोसे।
- मसाला पालक भुर्जी को टोस्ट और मसाला चाय के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे।